फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appeal to celebrate Ravidas Jayanti with harmony

थाना मंडावली में रविदास जयंती के संबंध में आयोजित हुई ग्रामीणों की बैठक

Wed, 05 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Appeal to celebrate Ravidas Jayanti with harmony
मंडावली थाने में क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक लेते सीओ प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
सौहार्द के साथ रविदास जयंती मनाने की अपील
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मंडावली थाने में आयोजित बैठक में रविदास जयंती शांति और परस्पर सौहार्द के साथ मनाने के क्षेत्रवासियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों की बैठक में थानाध्यक्ष संदीप त्यागी की उपस्थिति में सीओ ने कहा कि गांव श्यामीवाला में रविदास झंडा जुलूस मार्ग को लेकर चले आ रहे विवाद के संबंध में न्यायालय तथा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रविदास जयंती परस्पर सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में बनाने की व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम और वह स्वयं श्यामीवाला में उपस्थित रहेंगे। थाना प्रभारी ने अन्य क्षेत्रों में रविदास जुलूस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने की जानकारी दी। बैठक में एसआई घनश्याम वशिष्ठ, क्षेत्रीय ग्रामीण अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, यादराम, प्रवीण कुमार, बाबूराम, देवेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, बुनियाद, इश्हाक अहमद, इरशाद अहमद, तसलीम अहमद सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed