फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Antyodaya Ayushman fortnight till 20, get the card made soon

अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा 20 तक, जल्द बनवाएं कार्ड

Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya Ayushman fortnight till 20, get the card made soon
अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा 20 तक, जल्द बनवाएं कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में मंगलवार से शुरू हुआ अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा जनपद में 20 जुुलाई तक मनेगा। इस पखवाड़े के दौरान अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सीएमओ ने सभी पात्र लाभार्थियों से जल्द से जल्द अपने आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नताशा सिंह ने बताया कि जनपद में इस योजना के तहत 64 हजार से अधिक लाभार्थी आते हैं। इनमें से अभी तक लगभग दस हजार पात्र लाभार्थी के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। ऐसे में 20 जुलाई तक अधिक संख्या में पात्र लाभार्थी के आयुष्मान कार्ड बनाने की कोशिश की जाएगी। डॉ. नताशा ने बताया कि पात्र लाभार्थी किसी भी जन सेवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान पैनल से जुड़े निजी अस्पताल, जिला अस्पताल या सीएमओ कार्यालय में आकर अंत्योदय राशन कार्ड दिखाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जो भी आशा या आरोग्य मित्र लक्षित परिवार में किसी एक का आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे उन्हें पांच रुपये और परिवार में एक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर दस रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऐसे में आशाओं से अपील की जा रही है कि वह अपने क्षेत्र के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed