{"_id":"5846fd244f1c1b6576447ddf","slug":"anti-rabies-injection-khatm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कुत्ता काटने से बचाव को रैबीज के इंजेक्शन नहीं।
- फोटो : कुत्ता काटने से बचाव को रैबीज के इंजेक्शन नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रदेश में रैबीज के इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले कंपनी से प्रदेश सरकार का अनुबंध खत्म हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। रैबीज के इंजेक्शन खत्म होने से जिले में मरीजों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते मरीजों को इंजेक्शन मेडिकल स्टोर से खरीदकर लगवाना पड़ रहा है।
करीब एक सप्ताह पहले रैबीज इंजेक्शन सप्लाई करने वाली कंपनी से प्रदेश सरकार का अनुबंध खत्म हो गया है। इसके कारण प्रदेश के मरीजों को एक सप्ताह से रैबीज के इंजेक्शन के लिए जूझना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को बिना इंजेक्शन ही अस्पताल से लौटना पड़ रहा है। तहसील नगीना, नजीबाबाद, धामपुर व चांदपुर के सरकारी अस्पतालों में भी रैबीज के इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। मरीजों ने कहा कि मजबूरी में मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे है। रैबीज का इंजेक्शन कुत्ते, बंदर व अन्य जानवरों के काटने पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. राकेश दुबे ने कहा कि यह परेशानी कई जिलों में है क्योंकि जिस कंपनी से रैबीज के इंजेक्शन का अनुबंध था ,वह समाप्त हो गया है। उच्चाधिकारियों को इस मामले में अवगत करा दिया गया है।