फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti-coronavirus vaccine finished in the district for six days

जिले में छह दिन से कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccine finished in the district for six days
बिजनौर। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हुए छह दिन हो गए हैं। 30 सिंतबर को आखिरी बार सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगाया गया था। इसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई। छह दिन बीत जाने के बाद भी जिले को वैक्सीन नहीं मिली है। जिसकी वजह से कोरोना टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों के लिए फ्री बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया था। जिसके चलते 75 दिन 30 सितंबर को पूरे हो गए हैं। जिले में 2027926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिनमें से अभी तक 648372 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। जो कुल लक्ष्य का 32 फीसदी है। वैक्सीन न होने से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। लोग स्वास्थ्य केंद्रों से बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौट रहे हैं। 30 सितंबर के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण करने के लिए एक भी सत्र नहीं लगा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 18622 लोग हुए कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 18623 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं कोरोना से 139 लोगों की मौत हुई है। अब हालात सामान्य हैं। मगर वैक्सीन खत्म हो गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली लहर कोरोना संक्रमित- 5393
दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित- 9350
दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित- 3880
18 साल से ऊपर वालो को लगी वैक्सीन
पहली डोज- 2647826
दूसरी डोज- 2491507
बूस्टर डोज- 648372
राज्य स्तर से वैक्सीन आवंटन की कोई सूचना नहीं आई है। इसलिए अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जिले में 30 सितंबर के बाद से वैक्सीन खत्म है। एक भी सत्र नहीं लगा है-डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed