फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another Simba got mother's support

एक और सिंबा को मिला मां का साथ

Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Another Simba got mother's support
धामपुर रेंज के ग्राम लल्लावाला में सूखे कुएं से निकाला गया गुलदार का शावक। - फोटो : BIJNOR
एक और सिंबा को मिला मां का साथ
विज्ञापन

बिजनौर। मां से बिछड़े एक और गुलदार के शावक को वन अफसरों ने शनिवार की शाम उसकी मां से मिला दिया। धामपुर रेंज के ग्राम लल्लावाला उर्फ अलीपुर दामोदर में सूखे कुएं में गिरे गुलदार के शावक को दोपहर करीब 11 बजे रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उसक पिंजरे में इंसानी स्पर्श से दूर रख करीब आठ घंटे तक पड़ोस के खेतों में ही इंतजार किया गया। अंधेरा होते ही मादा गुलदार शावक को तलाशते हुए पास के ही खेत तक पहुंच गई। शाम करीब सात बजे वन अफसरों ने जैसे ही पिंजरा खोला, शावक दौड़कर खेत में मां के पास घुस गया। कुछ दिन बाद में मादा गुलदार शावक को लेकर वहां से चली गई। एक माह में यह दूसरी बार है, जब सूखे कुएं से गुलदार के शावक रेस्क्यू किए गए और उन्हें उनकी मां से मिलाया गया हो।
धामपुर वन रेंज क्षेत्र के ग्राम लल्लावाला उर्फ अलीपुर दामोदर, फुलसंदा नहटौर में एक सूखे कुएं में एक गुलदार का शावक गिर गया है। दोपहर करीब 11 बजे वन दरोगा लक्ष्मी चंद ने उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह एवं डीएफओ डॉ.अनिल पटेल को इसकी जानकारी दी। डीएफओ ने टीम को शावक को सावधानीपूर्वक छूने के निर्देश दिए। इसके बाद उसका रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू के बाद इंसानी स्पर्श से बचाते हुए उसे पिंजरे में बंद कर दिया गया। शावक की उम्र दो से तीन महीने की आंकी गई। उम्र कम होने के चलते वन विभाग की टीम ने शावक को उसकी मां से मिलाने के लिए अभियान चला दिया। करीब आठ घंटे तक पिंजरा पास के ही खेतों में रखा गया। जैसे ही अंधेरा हुआ, मादा गुलदार के गुर्राने की आवाज पास के खेतों से आने लगी। डीएफओ डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि शाम करीब सात बजे टीम को जब पिंजरे के पास वाले खेत में मादा गुलदार के पहुंचने की आहट हुई तो उन्होंने पिंजरे का गेट खोल दिया। पिंजरा खुलते ही शावक मां की आवाज के पीछे दौड़ गया। कुछ देर तक टीम ने वहां इंतजार किया, लेकिन इसके बाद वहां से गुलदार की आवाज आनी बंद हो गई और वह शावक को लेकर वहां से चली गई।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को भी मेमन सादात में कुएं में गिरे थे दो शावक
आठ अप्रैल को नजीबाबाद रेंज के ग्राम मेमन सादात में गुलदार के दो शावक सूखे कुएं में गिर गए थे। उन्हें भी रेस्क्यू कर उनकी मां से मिला दिया गया था। डीएफओ डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि सूखे कुएं में गुलदार के शावक गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए किसानों से अपील की जा रही है कि वह अपने खेतों पर कुओं को ढककर रखें। ताकि वन्य जीव सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed