{"_id":"57f54c154f1c1b8a322716d4","slug":"another-opportunity-to-link-aadhaar-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नंबर लिंक कराने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नंबर लिंक कराने का एक और मौका
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उपभोक्ताओं ने यदि अभी तक रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लेने के लिए आधार नंबर लिंक नहीं कराया है, तो सब्सिडी से हाथ धो सकते हैं। इसके लिए आपको गैस कंपनियों द्वारा एक और मौका दिया गया है। सिलेंडर पर सब्सिडी लेने के लिए 30 नवंबर तक आधार नंबर खाते व एलपीजी कनेक्शन से लिंक करा सकते हैं। इसके बाद सब्सिडी पर हमेशा के लिए कैंची चल सकती है।
रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए और सब्सिडी का लाभ सीधे उपभोक्ता को देने के लिए डीबीटीएल योजना शुरू की गई थी। योजना में फार्म जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी गई। बाद में योजना को आधार नंबर से जोड़ दिया गया। अभी तक जिन उपभोक्ताओं ने अपने आधार नंबर बैंक खाते व एलपीजी कनेक्शन से लिंक कराए, उनको ही सब्सिडी का लाभ दिया गया।
जिले में करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं में से करीब 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही आधार नंबर लिंक कराए थे। हालांकि आधार लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों द्वारा फिर से एक मौका दिया गया है। ऐसे उपभोक्ता 30 नवंबर तक बैंक खाते व एलपीजी नंबर से अपना आधार कार्ड लिंक करा लें। आधार नंबर लिंक होने के बाद लिए गए सिलेंडरों पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। एचपी गैस एजेंसी यूनियन के अध्यक्ष निशा राघव के मुताबिक उपभोक्ताओं को आधार नंबर लिंक कराने के लिए जागरूक किया है।