फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another named accused arrested in farmer leader Pukhraj murder case

Bijnor News: किसान नेता पुखराज हत्याकांड में एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 04:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Another named accused arrested in farmer leader Pukhraj murder case
19 मई को गांव मटौरा दुर्गा निवासी पुखराज की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

पुखराज के दामाद का भाई हो चुका है हत्या के आरोप में गिरफ्तार



संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर (बिजनौर)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ता पुखराज सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और नामजद आरोपी पिंटू चौहान को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस इस मामले में अब तक पुखराज सिंह के दामाद के भाई जयदीप चौहान सहित दो को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

19 मई को गांव मटौरा दुर्गा में 65 वर्षीय पुखराज सिंह चौहान की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुखराज के दामाद प्रदीप चौहान के छोटे भाई जयदीप सिंह चौहान और उसके बहनोई के चचेरे भाई पिंटू पुत्र राकेश चौहान को नामजद कराया गया था। पुलिस ने आरोपी जयदीप चौहान निवासी गांव शिमला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जयदीप सिंह चौहान दिल्ली में सेना के हेडक्वार्टर में हवलदार है। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक और अन्य नामजद आरोपी पिंटू चौहान निवासी गांव शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल के मुताबिक पिंटू ने पूछताछ में बताया कि जयदीप चौहान की बहन की शादी उसके गांव में हुई है। उससे जयदीप चौहान से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के चलते जयदीप सिंह ने उसे बताया था कि वह अपनी भाभी अंजलि और उसके पिता पुखराज से बहुत परेशान है। उसके भाई प्रदीप और पिता राजेंद्र सिंह के खिलाफ 17 मुकदमे लिखवा रखे है। उसका भाई और पिता दोनों जेल में सजा काट रहे है जबकि पुखराज और उसका परिवार में घर पर मजे ले रहे है। इसी कारण उन्होंने पुखराज सिंह की हत्या करने की साजिश रची। जयदीप से दोस्ती होने के कारण वह इस मामले में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुपये लेकर भागने के चक्कर में था


बकौल कोतवाल, आरोपी पिंटू ने बताया कि घटना के बाद जयदीप चौहान ने उसे नूरपुर में चांदपुर तिराहे पर छोड़ दिया था और खुद कार से दिल्ली चला गया था। जयदीप कह रहा था कि वह तो सेना में है और ड्यूटी है। इसलिए उसका कुछ नहीं होगा। वह घर से पैसे लेकर भागने के चक्कर में था कि पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed