बैग रेस में दृश्य, अविका, आरुष, राधिका प्रथम
नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में धमाल मचाया। बैग रेस में दृश्य, आरुष और राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में स्व. सरोज जैन मेमोरियल वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। स्कूल के चेयरमैन पारसनाथ जैन, एमडी मीनाक्षी जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य केएल दीक्षित के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैग रेस में दृश्य, अविका, आरुष, राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में रिहान, सौम्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशु, पवी, उज्ज्वल, सामिया, विराट ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।