फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement of nationwide protest on June 18

18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान

Wed, 16 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Announcement of nationwide protest on June 18
18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) चिकित्सकों पर होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने और प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर 18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दिवस मनाएगा। इस दौरान आईएमए कोरोना योद्धाओं की रक्षा करो नारे के साथ चिकित्सा पेशे से जुड़े डॉक्टरों एवं कर्मियों पर हमले रोकने की मांग करेगा।
मंगलवार को यूपी स्टेट आईएमए की ओर से आयोजित जूम मीटिंग में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेए जयालाल ने कहा कि आईएमए अपने उन सभी 724 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देगा, जिन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अपने प्राण गंवा दिए। उन्होंने कहा कि 724 योद्धाओं की जान गंवा देने के बावजूद समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवाएं देते रहे। इस दौरान कई चिकित्सक संक्रमित भी हुए।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. जयेश एम लेले ने कहा कि पिछले दो सप्ताह के अंदर असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य जगहों पर डॉक्टरों पर चिंता हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें कई डॉक्टर घायल भी हुए और महिला डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज और हिंसक घटनाएं हुईं। आईएमए बिजनौर के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सिंह राणा ने बताया कि आईएमए के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री से संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने, प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रावधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed