फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Annadata worried about changing weather

बदलते मौसम से अन्नदाता चिंतित

Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Annadata worried about changing weather
बिजनौर में मंगलवार को सुबह से मौसम बार बार करवट बदलता रहा,शाम को बादलों का बना सुंदर नजारा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मंगलवार को एक बार फिर से मौसम बदल गया है। दिन भर बादल छाए रहे जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। गेहूं की गहाई अब तक पूरी नहीं हुई है। अगर बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी मौसम ने करवट बदली थी और दो दिन बादल छाए रहे थे। तब बारिश नहीं हुई थी। मंगलवार को एक बार फिर से आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। बादल छाने से उमस भी रही। बारिश की आशंका से किसान परेशान हैं। गेहूं की कटाई और गहाई का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। किसानों का भूसा भी अभी खुले में ही पड़ा है। किसान भूसा उठाने में लगे हुए हैं। अगर बारिश होती है तो यह सब काम बुरी तरह प्रभावित होगा। गेहूं की फसल भीगने से कई दिन तक गहाई नहीं हो पाएगी। किसान संजय कुमार, पिंटू, जगवंत सिंह के अनुसार अभी गहाई का काम खत्म नहीं हुआ है। पिछले साल बारिश होने से कई दिन तक गहाई बंद रही थी। बारिश हुई तो गेहूं की गहाई और गन्ने की बुआई दोनों प्रभावित होंगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार मौसम खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed