फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ANM center in poor condition due to lack of maintenance

गांव मोहनपुर में 10 वर्ष पूर्व बनाया गया था एएनएम सेंटर, अब हुआ वीरान

Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ANM center in poor condition due to lack of maintenance
देखरेख के अभाव में एएनएम सेंटर बदहाल
विज्ञापन

मंडावली। गर्भवती ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मंशा से गांव में बनाया गया एएनएम सेंटर देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। सेंटर पर टीकाकरण से लेकर महिलाओं को किसी प्रकार का भी लाभ नहीं मिल रहा।

मंडावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहनपुर में 10 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। ग्रामीण महिलाओं लक्ष्मी देवी, सरोज देवी, सुमन, सुमित्रा, इंद्रेश, सुनीता, भूरी देवी आदि ने बताया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र को बने लगभग 10 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन ग्रामीण महिलाओं को इस सेंटर का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस सेंटर के बनने के बाद से एक बार भी टीकाकरण नहीं हुआ। देखरेख के अभाव और सफाई न होने से एएनएम सेंटर बदहाल हो गया है। सेंटर परिसर और आसपास के क्षेत्र में घास और झाड़ियां उग गई है। गांव की महिलाओं ने उप स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई कराकर यहां टीकाकरण कराने की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान मेहर सिंह का कहना है कि प्रधान पद की शपथ ग्रहण नहीं हुई, लेकिन एएनएम सेंटर की जल्द ही सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed