{"_id":"5ed29a3f8ebc3e905a08ef71","slug":"animals-can-also-be-victims-of-heat-stroke-bijnor-news-mrt4840900147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु भी हो सकते हैं हीट स्ट्रोक का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु भी हो सकते हैं हीट स्ट्रोक का शिकार
विज्ञापन
पशु भी हो सकते हैं हीट स्ट्रोक का शिकार
बिजनौर। भीषण गर्मी में पशु भी हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। पशुओं को लू और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने गाइड लाइन जारी की है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि किसान पशुओं को सीधे धूप में न रखें। चरने के लिए भी सुबह या शाम को ले जाएं। पशुओं को छप्पर, टीन शेड में रखें और खिड़की, दरवाजों को टाट से ढक दें। पशुओं को समय समय पर पानी पिलाते रहें। खली, दाना, चोकर के साथ नमक व गुड़ दें। पशुओं को धूप में रखें या तालाब के पानी के बजाए ताजा पानी पिलाएं। दस बजे से चार बजे के बीच पशुओं को धूप में न रखें। लू के प्रभाव से पशु में बुखार के लक्षण आने पर चिकित्सक से सलाह लें। दिन में एक बार अवश्य नहलाएं। सक्षम पशुपालक पशुओं के ऊपर पंखे लगवाएं। मुर्गी फार्म में पर्याप्त मात्रा में जल व राशन की व्यवस्था रखें। घरों में छायादार स्थान में अन्य पक्षियों के लिए भी पानी रखें। डा.भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी में सिंचाई के अभाव में चरी की फसल जहरीली हो जाती है। ऐसी चरी पशुओं को न दें।