फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry seeing the help desk booth at the entrance

महाप्रबंधक के दौरे से पूर्व डीआरएम ने किया नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण

Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Angry seeing the help desk booth at the entrance
नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन पर हैंडीक्राफ्ट स्टॉल का निरीक्षण करते डीआरएम अजय नंदन। - फोटो : NAZIBABAD
प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क बूथ देख हुए नाराज
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीआरएम ने मंडलीय अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने प्लेटफार्म एक के प्रवेश द्वार पर जीआरपी द्वारा रखे महिला हेल्प डेस्क बूथ हटवाने के निर्देश दिए।
डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने एसएस, स्टेशन मास्टर कक्ष, एटीवी मशीन, पार्सल ऑफिस, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय के पैनल सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म एक के प्रवेश द्वार पर जीआरपी द्वारा रखे गए महिला हेल्प डेस्क बूथ देखकर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त की। डीआरएम ने रेलवे प्लेटफार्म परिसर से एसएस जयपाल सिंह तथा रेल अधिकारियों को तत्काल महिला हेल्प डेस्क बूथ प्लेटफार्म से बाहर कराने के निर्देश दिए। रेल महाप्रबंधक आशुतोष गांगल के 28 जून को और रेल मंत्री के जुलाई के प्रथम सप्ताह में नजीबाबाद स्टेशन के संभावित दौरा कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण पर आए डीआरएम अजय नंदन ने रेलवे द्वारा एक स्टेशन एक उत्पात योजना के अंतर्गत स्टेशन पर स्थापित हैंडीक्राफ्ट स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल स्वामी सूफियान से हैंडीक्राफ्ट उत्पात से संबंधित जानकारी की। नजीबाबाद स्टेशन से पूर्व डीआरएम ने कोटद्वार और नगीना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed