{"_id":"63640266ac905a2170030ad3","slug":"angry-at-the-attendance-of-absent-teacher-dhampur-news-mrt612079178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित शिक्षक की हाजिरी देख भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित शिक्षक की हाजिरी देख भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित शिक्षक की हाजिरी देख भड़के
धामपुर। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) मुरादाबाद ज्योति प्रसाद ने बृहस्पतिवार को शेरकोट में तीन शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीआर ने पीजेएम इंटर कॉलेज में गैरहाजिर चल रहे एक शिक्षक की उपस्थिति दर्ज देख भड़के। डीडीआर ने प्रधानाचार्य को संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने और रिपोर्ट से उन्हें भी अवगत कराने के निर्देश दिए।
मंडलीय उप शिक्षा निदेशक मुरादाबाद ज्योति प्रसाद ने बृहस्पतिवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। वह सुबह 9 बजे नगर के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज पहुंचे, वहां अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। अध्यापक मक्खन सिंह बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब मिले। शिक्षक के गैर हाजिर मिलने पर डीडीआर ने शिक्षक मक्खन की रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज की।
इसके बाद डीडीआर नगर के पीजेएम इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर अध्यापक शहजाद अली पिछले तीन दिनों से अनुपस्थित थे, जिसकी कोई सूचना प्रधानाचार्य को नहीं दी गई थी, लेकिन उनकी उपस्थिति दर्ज थी। संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आरयू एम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला।