फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger among villagers due to indiscriminate power cut

अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष

Tue, 19 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to indiscriminate power cut
अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
नजीबाबाद और नांगलसोती क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है। ग्रामीण सुनील कुमार, कमल सैैनी, आशा देेवी, सुनीता चौहान का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दिन में भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती क्षेत्र में बरकातपुर स्थित 132 केवीए विद्युत उप संस्थान से सौफतपुर, भागूवाला, नवादा, तिसौतरा, चंदक, तिमरपुर आदि बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। भाकियू नेता राजवीर काकरान, डॉ. नीरज, अरुण कुमार, राजीव कुमार का कहना है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन एक सप्ताह से रात्रि में बिजली की कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे बरकातपुर के 132 केवीए विद्युत उप संस्थान पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेई अमित टंडन का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण कंट्रोल के निर्देश पर बिजली कटौती हो रही है। उनके स्तर से कोई बिजली कटौती नहीं की जा रही है।
.
गर्मियों में सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में कटौती की जाती है, जबकि नगर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति होती है।
- अरुण कुमार, सौफतपुर।
.
विद्युत निगम ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सौतेला व्यवहार करता है। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
- कुलबीर सिंह, किसान नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed