फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger among passengers due to non-operation of buses

Bijnor News: बसों का संचालन न होने से यात्रियों में रोष

Tue, 07 May 2024 05:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Anger among passengers due to non-operation of buses
कालागढ़। धामपुर-कालागढ़ मार्ग पर सुबह बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने डीएम से धामपुर-कालागढ़ के लिए बसों का संचालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय कॉलोनी, पूर्व सैनिक कॉलोनी के परिवारों व यात्रियों की सुविधा के लिए धामपुर से कालागढ़ के लिए सुबह साढ़े पांच बजे प्राइवेट बस सेवा संचालित होती थी। लगभग दस वर्षों से यह सेवा बंद है। जिसके कारण लखनऊ एवं पंजाब राज्य के अनेक शहरों से आने वाले रेल यात्रियों को कालागढ़ क्षेत्र में पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्री नगीना चौराहा एवं आरसीएम कॉलेज के आसपास कालागढ़ क्षेत्र के लिए जाने वाले वाहनों के लिए भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि रात्रि में धामपुर रेलवे स्टेशन से नगीना चौराहे तक पहुंच कर परेशान रहते हैं। वहीं कालागढ़ से सुबह मुरादाबाद के लिए कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने रोडवेज के धामपुर अड्डे के प्रभारी से मांग की है कि धामपुर से सुबह 5:30 बजे कालागढ़ के लिए एवं सात बजे कालागढ़ से मुरादाबाद के लिए बस सेवा चलाई जाए। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed