फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anganwadi centers babies weighed

आंगनबाड़ी सेंटरों पर बच्चों का वजन लिया

Wed, 14 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के धामपुर में कुपोषित बच्चों का पता लगाने को मंगलवार को आंगनबाड़ी सेंटरों पर वजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहात में 304 और नगर के सभी 25 सेंटरों पर विभिन्न विभागों के नियुक्त कर्मचारियों ने बच्चों का वजन किया। 
विज्ञापन


सीडीपीओ विपिन कुुमार मैत्रेय ने बताया कि ब्लाक में करीब 304 आंगनबाड़ी सेंटर है। मंगलवार को सभी सेंटरों पर पंजीकृत बच्चों का वजन किया गया। ब्लाक में इन सेंटरों पर पांच वर्ष तक की आयु के कुल 33,678 बच्चे पंजीकृत है। स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी विभाग के कर्मचारियों की ओर से संयुक्त तौर पर चला कार्यक्रम सवेरे नौ बजे से शुरू हुआ। जो शाम के चार बजे तक हुआ।  नगर के 25 सेंटरों पर भी बच्चों का वजन हुआ। चंपा देवी मंदिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वेश देवी ने बताया कि वार्ड चार में 80 बच्चे है। सेक्टर प्रभारी / बीईओ देशराज वत्स ने बताया कि नगर को 25 सेंटरों में बांटा गया है। अब तक नगर , ब्लाक क्षेत्र में कितने बच्चे कुपोषित सूचीबद्ध हुए है। पूरे क्षेत्र की रिपोर्ट नहीं मिलने से पता नहीं लग सका है। वार्ड मेंबर लाजपत राय अग्रवाल, सुपरवाइजर मंसूर अहमद, सहायिका उमा रानी रही। उधर, स्योहारा में वजन दिवस पर आंगनबाड़ियों केंद्रों की मानीटरिंग में क्षेत्र के आठ प्रतिशत बच्चे अति कुपोषित मिले हैं। सेक्टर प्रभारी डा. विशाल दिवाकर ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर  पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कराया गया। इसके साथ ही अति कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि वजन दिवस मनाने का यही उद्देश्य रहा ताकि कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें कुपोषण मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed