{"_id":"6ad121065571f4aeb60d7a01","slug":"an-80-year-old-man-was-fraudulently-granted-the-sale-deed-of-ten-bighas-of-land-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-193080-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धोखाधड़ी से करा लिया 80 साल के बुजुर्ग की दस बीघा जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धोखाधड़ी से करा लिया 80 साल के बुजुर्ग की दस बीघा जमीन का बैनामा
विज्ञापन
बिजनौर। मानसिक बीमार और कमजोर याददाश्त वाले 80 साल के बुजुर्ग से दस बीघा जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया गया। बैनामा कराने वाले आरोपियों समेत कातिब और उप निबंधक कार्यालय चांदपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी आरोप बनाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।
मंडी धनौरा निवासी कौसर जहां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता सब्दलपुर तेली निवासी मुख्तियार अहमद की उम्र 80 साल है और मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। रास्ते में पड़ी वस्तुओं को उठा लेते हैं और घर तक का रास्ता भी भूल जाते हैं। स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट में भी उनके पिता का मस्तिष्क सिकुड़ा हुआ पाया गया है, जिस कारण सोचने समझने की क्षमता और याददाश्त चली गई है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने चांदपुर के उप निबंधक कार्यालय में 23 मई 2026 को दस बीघा जमीन के दो अलग-अलग बैनामे करा लिए गए। पुलिस ने जावेद, समीर, इसहाल, शाहवेज खान, मौ. रफी, कातिब और उप निबंधक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग से बैनामा कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले के बारे में पता कराया गया है। चांदपुर सब रजिस्ट्री स्टाफ का कहना है कि सभी कागज देखने के बाद ही बैनामा हुआ था। प्राथमिकी की सूचना अभी नहीं मिली है, इसका पता करा रहे हैं। -तेज सिंह यादव, एआईजी स्टाम्प, बिजनौर