फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amrit Festival of Independence: 20 thousand women will make tricolor

आजादी का अमृत महोत्सव : 20 हजार महिलाएं बनाएंगी तिरंगा

Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amrit Festival of Independence: 20 thousand women will make tricolor
आजादी का अमृत महोत्सव : 20 हजार महिलाएं बनाएंगी तिरंगा
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत धामपुर और नहटौर विकास क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा तिरंगों का निर्माण होगा। तिरंगों का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में शामिल स्वयं सहायता समूहों की करीब 20 हजार महिलाओं द्वारा किया जाएगा। तिरंगों का वितरण गांवों में राशन डीलरों की ओर से होगा। बताया कि धामपुर और नहटौर ब्लाकों की कुल 193 ग्राम सभाओं में करीब 80 हजार अधिक घर हैं।
बीडीओ धामपुर अखिलेश कुमार सिंह व नहटौर एडीओ (आईएसबी) डीडी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से 15 अगस्त को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। हर घर पर तिरंगा फहरेगा, जिसकी तैयारी विकास विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से तिरंगों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तिरंगों का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में शामिल स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। 11 से 14 अगस्त की शाम तक हर हाल में तिरंगों का वितरण होगा। प्लास्टिक आदि से बने तिरंगों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। तिरंगा खादी कपड़े से तैयार होगा।
विज्ञापन

महिलाओं में कार्यक्रम के प्रति अपार का उत्साह
अधिकारियों का कहना है कि धामपुर ब्लाक में 97 ग्राम सभाएं शामिल हैं। करीब 42 हजार परिवार है। नहटौर ब्लॉक में 96 ग्राम सभाएं और 196 गांव शामिल हैं। इन गांवों में करीब 40 हजार घर है। इसी प्रकार से धामपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 12 हजार और नहटौर में 11 हजार स्वयं सहायता समूहों में महिलाएं कार्यरत हैं। इन सभी महिलाओं को निर्धारित आकार में तिरंगे की सिलाई कर तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। महिलाओं में कार्यक्रम के प्रति अपार का उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed