{"_id":"5e876a418ebc3e768258ba33","slug":"ambulance-workers-are-upset-with-fake-calls-bijnor-news-mrt476379025","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल्स से परेशान हैं एंबुलेंस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल्स से परेशान हैं एंबुलेंस कर्मचारी
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा पर फर्जी फोन कॉल्स की बाढ़ आने लगी है। वर्तमान में रोजाना 40 से 50 फर्जी फोन कॉल्स आ रही हैं। इससे एंबुलेंस कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। जिले में एंबुलेंस सेवा 108 की 33 और 102 की 31 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें से कोरोना वायरस के लिए जिला मुख्यालय पर तीन एंबुलेंस आरक्षित की गई हैं और हर ब्लॉक पर आपातकालीन स्थिति में एक एंबुलेंस कोरोना के लिए रिजर्व रहती है।
102, 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज सामंत ने बताया कि मामूली पेट दर्द अथवा खांसी नजला, जुकाम और बुखार आदि कोई अन्य शिकायत होने पर भी लोग 108 पर कॉल कर देते हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की बात करते हैं। इसके लिए जब चिकित्सकों से फोन पर ही कंसल्ट करने की सलाह दी जाती है तो वे शिकायत करने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग परेशान कर रहे हैं। इससे एक ओर जरूरतमंदों को एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। सीएमओ ने अपील की है कि एंबुलेंस सेवा का सही लाभ लें।
एंबुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
बिजनौर। कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों को किस प्रकार से एंबुलेंस में लाएं और अपनी रक्षा करें। इस प्रकार से प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला कोऑर्डिनेटर मनोज सामंत एवं सावन कुमार बीपीएम अजीम अहमद आदि मौजूद रहे।