फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ambulance driver dies in road accident

एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 07 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver dies in road accident
एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। लखनऊ से नई एंबुलेंस लेकर आ रहे चालक की सीतापुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अमरोहा जनपद के गांव बरखेड़ा निवासी शैलेंद्र (28) 108 एंबुलेंस पर चालक था। पिछले तीन वर्षों से उसकी नूरपुर सीएचसी पर तैनात थी। दो दिन पूर्व वह अपने अन्य चालक साथियों के साथ जनपद को मिलीं 12 नई एंबुलेंस लेने लखनऊ गया था। एंबुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष पवन चौहान के मुताबिक मंगलवार शाम वह लखनऊ से नई 102 एंबुलेंस लेकर आ रहा था। सीतापुर और लखनऊ के बीच अटरिया थाना क्षेत्र में मिनी ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चला रहा शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से दूसरी एंबुलेंस लेकर आ रहे उसके साथियों ने उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed