फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Dialogue: Roads will be built in ten days in housing development

अमर उजाला संवाद : आवास विकास में दस दिन में बन जाएंगी सड़कें

Sat, 11 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Dialogue: Roads will be built in ten days in housing development
बिजनौर में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में उपस्थित शहरवासी। - फोटो : BIJNOR
अमर उजाला संवाद : आवास विकास में दस दिन में बन जाएंगी सड़कें
विज्ञापन

बिजनौर। पालिका की सीमा में एक साल पहले शामिल होने वाले सभी इलाकों में विकास किया जाएगा। कहां-कहां क्या परेशानी है और निदान कैसे हो, इस पर मंथन भी किया गया। मौका था, अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद का। जिसमें शहर के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं तो चेयरपर्सन प्रतिनिधि उनके पति और पालिका अधिकारियों ने निदान का वादा किया। आवास विकास कॉलोनी में दस दिनों के अंदर ही सड़क बनाए जाने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से आए लोग चेयरपर्सन प्रतिनिधि व उनके पति शमशाद अंसारी और पालिका अफसरों से रूबरू हुए। शहर के लोगों ने अपनी समस्याएं उठाईं और बताया कि नए इलाकों में सुविधाओं का अभाव है। वहीं, पुराने शहर में भी कुछ समस्याएं हैं। इन पर चर्चा की गई। बता दें कि पिछले दस दिनों से अमर उजाला ने शहर बढ़ा सुविधाएं नहीं, अभियान चला रखा था। जिसमें खासकर नए इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इन्हीं समस्याओं को लेकर लोग संवाद में शामिल हुए।
विज्ञापन

क्या बोले शहर के लोग
अमर उजाला बधाई का पात्र है। जिसके अभियान के चलते ही समस्याओं के निदान का भरोसा मिला है। पालिका में एक साल पहले शामिल हुई नई आबादी में सड़क निर्माण की जरूरत है। सड़क ऐसी बने कि नारियल से न टूट पाए - सुमन चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी गहरे क्षेत्र मेें बनी थी। जहां बरसात में पानी भर जाता है। शहर का गंदा पानी भी आवास विकास की तरफ चला जाता है। नाले अटे हुए हैं। यहां पानी निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए - प्रोफेसर संजय त्यागी
आउटर सर्किल जो एक साल पहले ही नगर पालिका में शामिल हुआ है। इनकी आबादी पहले ग्राम पंचायतों में शामिल थी। काफी सड़कें कच्ची हैं। इन कॉलोनियों में सुविधाएं देने का प्रयास किया जाए - अशोक निर्दोष
नजीबाबाद रोड पर साहित्य विहार के सामने नाला बंद पड़ा है। पानी की निकासी नहीं हो पाती। सड़क तक पानी भर जाता है। इस पर पालिका के अधिकारियों ने नाला निर्माण का एस्टीमेट बन जाने की बात कही - पवन कुमार राजपूत
शहर की सिविल लाइन में ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। पैदल चलना और सड़क पार करना भी मुश्किल रहता है। सड़क तंग होने से जाम की समस्या बन जाती है। इस सड़क पर डिवाइडर बन जाए तो कुछ बात बने - मीना बख्शी
मूल निवास या अन्य कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर होते थे। अब एक साल से समस्या हो रही है। काकरान वाटिका के पास नाली में कीचड़ भरा हुआ है। निकासी नहीं हो पाती - केशव सिंह
आवास विकास में कलक्ट्रेट की पीछे वाली कॉलोनी से पानी घुस रहा है। आवास विकास में पानी की निकासी का उचित प्रबंध होना जरूरी है। कॉलोनी गहरे क्षेत्र में है। ऐसे में सभी लोग अपने मकानों को ऊंचा उठा नहीं सकते हैं - चौधरी रामौतार सिंह
शहर में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। नगीना रोड, नजीबाबाद रोड और नए आबादी क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइट लगवाई जानी चाहिए। जिससे पथ प्रकाश हो सके। उन्होंने अन्य समस्याओं को लेकर भी बात रखी - दीपक गर्ग, मोनू
अमर उजाला पढ़ा तो पहुंच गए आवास विकास
चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने कहा कि अमर उजाला ने आइना दिखाने का काम किया है। यह एक अच्छी पहल थी। लोग बताएं, तुरंत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अमर उजाला पढ़कर आवास विकास पहुंचे और सड़क निर्माण चालू कराया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर 2020 को पालिका का विस्तार हुआ। कोरोना काल और अन्य वजहों से फंड नहीं मिल पाया। पंद्रह वित्त अभी बढ़ा नहीं है, राज्य वित्त की धनराशि में बढ़ोतरी हुई है। जिससे नई आबादी में सफाई व्यवस्था बनाई गई है। दस दिन में आवास विकास में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। मालती नगर में एक सड़क बन रही है। नगीना रोड और मंडावर रोड पर नाले का निर्माण चल रहा है। गंदासपुर रोड पर भी डंपिंग ग्राउंड का निर्माण अंतिम चरण में है। नई आबादी के प्रमाण पत्र पालिका में बनाए जाने लगे हैं।
आवास विकास जब पालिका में शामिल भी नहीं थी, इसके बाद भी तीन साल से पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। आवास विकास के नाले को सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है। सफाई लगातार कराई जा रही है। शहर के सीवेज को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है - गोविंद चौधरी, सफाई निरीक्षक

पालिका अब तक 300 से ज्यादा सड़क बनवा चुकी है। दो नए नलकूप बनाए गए हैं। पुराने पार्क का जीर्णोद्धार और चार नए पार्क बनाए गए हैं। फिलहाल 34 सड़कों का निर्माण चल रहा है। नई आबादी में भी कई सड़कें बनाई जा रही हैं - रुखशाना परवीन, चेयरपर्सन बिजनौर नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed