फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Campaign: Encroachment removed from Malan up to 300 meters

अमर उजाला अभियान : 300 मीटर तक मालन से हटाया अतिक्रमण

Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign: Encroachment removed from Malan up to 300 meters
बिजनौर में मालन नदी के किनारे पर मिट्टी को खींचकर तटबंध बनाते ट्रैक्टर। - फोटो : BIJNOR
अमर उजाला अभियान : 300 मीटर तक मालन से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

बिजनौर/गजरौला शिव। बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी का चौड़ीकरण का कार्य लगातार तेजी पकड़ता जा रहा है। पुल के नीचे नदी के दोनों तरफ मिट्टी डाली जा रही है, मिट्टी को समतल करने और तटबंध का रूप देने के लिए ट्रैक्टर लगाए गए हैं। अधिकारी भी प्रतिदिन नदी का दौरा कर रहे हैं।
रविवार को भी पुल के नीचे मुकीमपुर धर्मसी और गजरौला शिव के जंगल में नदी के चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ चलता दिखाई दिया। नदी के दोनों ओर 10 मीटर चौड़ी और एक से दो मीटर ऊंचा तटबंध बनाया जा रहा है। नदी की धार को चौड़ी व समतल करने के लिए छह ट्रैक्टर लगाए गए हैं। नदी के दोनों और पटरी बनने से किसान नदी पर अतिक्रमण नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्हें इसका लाभ भी होगा। इस पटरी पर किसान आसानी से अपनी बैल-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आसानी से चला सकते हैं। पटरी बनने से किसानों की फसलें बर्बाद होने से बचेंगी और बरसात में फसलें जलमग्न भी नहीं होंगी। उपजाऊ भूमि भी कटान से मुक्त रहेगी। सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को भी फायदा होगा, चौड़ी पटरी व ऊंचे स्थान पर खड़े होकर उन्हें शुद्ध हवा भी मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को परियोजना निदेशक ने कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मालन नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्य कर रहे मजदूरों और ट्रैक्टर वालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया जाता है कि मालन नदी में एक-दो दिन में युद्ध स्तर पर कार्य कराया जाएगा। मालन नदी में कार्य कराने के लिए मुकीमपुर धर्मसी के प्रधान टीकाराम सिंह लगातार समय देकर अपने सामने कार्य करा रहे हैं। प्रधान की अधिकारी व ग्रामीण भी सराहना करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed