फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Singh's funeral effigy removed

अमर सिंह के पुतले की शव यात्रा निकाली

Wed, 26 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh's funeral effigy removed
शेरकोट में पुतला लेकर प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शेरकोट में सपा के कुनबे में फूट और खींचतान के बीच मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह के पुतले की शव यात्रा निकालकर शहर में घुमाते हुए बाद में आग के हवाले कर दिया। सपाइयों ने आरोप लगाया कि अमर सिंह के कारण ही सपा में इतनी फूट पड़ी और इसके अस्तित्व को गहरा आघात लगा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता मंगलवार को अली मस्जिद चौक पर एकत्र हुए। यहां पर पहले सभा का आयोजन किया। इसमें  मोनिश अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अमर सिंह को पूरा सम्मान दिया। इसी दल के कारण उनकी सियासी पहचान बनी। लेकिन अब वही पार्टी को खोखला करने में लगे हैं। सपा मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अल्वी ने कहा कि ऐसे हालात में अमर सिंह को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक से लेकर शहर के कई क्षेत्रों में शव यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर में निकले। इस दौरान वसीम कस्सार, गुफरान राजा,  इमरान अहमद, अनस राइन, अदनान राइन, नाजिम, दानिश अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed