फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Along with the fall in the water level of the Ganga, the erosion of land started

Bijnor News: गंगा के जलस्तर में गिरावट के साथ ही होने लगा जमीन का कटान

Thu, 29 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Along with the fall in the water level of the Ganga, the erosion of land started
मंडावर क्षेत्र में बाढ़ को लेकर गंगा तट का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
- डीएम और एसपी ने गंगा खादर में दौरा कर लिया जायजा
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पिछले दिनों पहाड़ और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से गंगा में उफान आया। अब जलस्तर घटने के साथ ही जमीनों का कटान होने लगा है। वहीं डीएम और एसपी ने गंगा खादर में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। वहीं गंगा खादर के गांव वालों को बाढ़ को लेकर सचेत किया। अफसर बोले कि नाव से भी गंगा पार करते हुए बच्चों को संग नहीं ले जाए।

बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने बाढ़ संभावित डैबलगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कि गंगा नदी कुछ स्थलों पर कटान कर रही है। जिसे रोकने के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। डीएम बोले कि कटान रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ताकि कटान रोका जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिस स्थान पर गंगा कटान हो रहा है उसके आसपास के क्षेत्र में भी कटान से रोकने के लिए प्रयास किए जाएं। गांव वालों से कहा कि अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर किसी भी अवस्था में गंगा में प्रवेश नहीं करें और ना ही अपने मवेशियों को गंगा के पानी में ले जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पैनी निगाह रखे हुए हैं और जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed