फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allotment of house not done for 12 years

12 साल से नहीं हुआ आवास का आवंटन

Wed, 02 Feb 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Allotment of house not done for 12 years
धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर काशीराम आवास विकास योजना के तहत बने पड़े बदहाल आवास - फोटो : DHAMPUR
12 साल से नहीं हुआ आवास का आवंटन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर करीब 12 साल पहले जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कांशीराम आवास विकास योजना के तहत 240 आवासों का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस दौरान कई सरकारें आईं और र्गइं, पर आज तक आवासों का आवंटन नहीं हो सका है। वर्तमान में इन आवासों की स्थिति बदहाल है। असामाजिक तत्व इनमें से अधिकांश आवासों में लगे खिड़की और दरवाजे को उखाड़कर चोरी कर ले गए। अधिकांश लोगों ने इन आवासों में उपले तक पाथ रखे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि प्रदेश में भाजपा सरकार में आवासों का आवंटन होंगे, पर नहीं हुआ।
कब आवंटित होंगे, अब यह कह पाना मुश्किल
नगर के विपिन कुमार ने कहा कि पालिका की ओर से इन आवासों का डूडा की ओर से आवंटन कराने के लिए कई बार प्रक्रिया भी शुरू कराई गई, लेकिन आवंटन नहीं हुआ। कब आवंटित होंगे, इस बाबत कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

आवंटन हो जाता तो भला होता
पुराना धामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि वह गरीब हैं। जब से यह आवास बने हैं। उन्हें उम्मीद लगी थी कि इनमें से एक आवास उन्हें भी मिलेगा। पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। यदि आवंटन हो जाता तो लोगों को भला होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तो यह आवास खंडहर हो गए
जयप्रकाश का कहना है कि सरकार ने अच्छा नहीं किया। इन आवासों का आवंटन जरूरतमंदों को कभी का कर दिया जाना चाहिए था। वर्तमान में यह आवास खंडहर में बदल गए। किसी काम के नहीं रहे। लोगों खिड़की और दरवाजे आदि भी उखाड़ कर ले गए।

आवंटन के लिए किया गया प्रदर्शन
लोकेश कुमार का कहना है कि सरकार की ओर से इन आवासों को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं, पर इसका लाभ किसी को नहीं मिल सका। इन आवासों का आवंटन कराने के लिए कई बार प्रदर्शन भी किया गया पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed