फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allocation of polling places will be done on the basis of 1200 voters: DM

1200 मतदाताओं के आधार पर होगा मतदेय स्थलों का संभाजन: डीएम

Thu, 19 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allocation of polling places will be done on the basis of 1200 voters: DM
1200 मतदाताओं के आधार पर होगा मतदेय स्थलों का संभाजन: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों का संभाजन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का संभाजन मतदेय स्थल भवन तथा उससे संबद्ध भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जाएगा कि उस मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं का निवास उस भवन के आसपास भौतिक रूप से पाया जाए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आयोजित बैठक में अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के बाद मतदेय स्थलों की नई सूची तैयार की जाएगी और उसका आलेख राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद मतदेय स्थलों की इस आलेख्य सूची पर राजनीतिक दलों, विधायकों, सांसदों के साथ एक बैठक कर विचार-विमर्श के बाद आलेख सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि सूची तैयार करते समय मतदेय स्थल भवनों के नामों को विशेष रूप से शुद्ध और साफ शब्दों में ध्यानपूर्वक अंकित करें। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थलों में परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 1200 से अधिक वाले मतदेय स्थलों की संख्या जिन्हें विभाजित कर मतदेय स्थल बनाया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed