{"_id":"6491fab580abed853a0a1ea7","slug":"allergy-problem-increased-in-summer-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-5444-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गर्मी में बढ़ी आंखों में एलर्जी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गर्मी में बढ़ी आंखों में एलर्जी की समस्या
Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में बच्ची की आंखों की जांच करते डॉ रजनीश शर्मा।
- आंखों में एलर्जी के रोजाना 35 मरीज पहुंच रहे मेडिकल अस्पताल
- गर्मी की वजह से आंखों में आ रही सूखेपन की दिक्कत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मी और तेज हवा का असर त्वचा पर ही नहीं, बल्कि आंखों पर भी पड़ रहा है। इन दिनों आंखों में एलर्जी की समस्या ज्यादा देखने को रही है। मेडिकल अस्पताल में एलर्जी के रोजाना 35 मरीज तक पहुंच रहे हैं। आंखों में लालपन, सूखापन जैसी परेशानी भी बढ़ गई है।
धूप के ज्यादा देर संपर्क में रहने से आंखों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। क्योंकि इस मौसम में वायरस सक्रिय रहता है। जो धूल के कणों के साथ मिलकर आंखों को हानि पहुंचाता है। गर्मियों के दिनों में आंख आना (कंजक्टिवाइटिस) आम बात है। मगर इस बीमारी से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं। धूप में ज्यादा देर रहने से आंखों में खुजली होने लगती है।
जिसके बाद आंख रगड़ने पर वह लाल हो जाती है। आंखों से पानी निकलने लगता है। चिकित्सकों की मानें तो आंखों में सूखेपन की समस्या भी बढ़ गई है। क्योंकि गर्मी से बचाव के लिए लोग हर समय पंखे और एसी चला रहे हैं, जो आंखों की नमी सोख रहे हैं। आंखों में सूखेपन से देखने में भी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
आंखों में एलर्जी होने के लक्षण
- आंख लाल होना
- आंख में खुजली होना
- आंखों में सूखापन
- आंखों में जलन
- आंख से पानी
- आंखों में दर्द होना
-- --
ऐसे करें बचाव
- धूप में जाते समय चश्मे का प्रयोग करें
- मुंह को बार-बार ठंडे पानी से धोते रहें
- तरल पदार्थों का सेवन करें
- आंखों के आसपास वाले हिस्से पर मालिश करें
- खुजली होने पर आंखों को रगड़ें नहीं
-- --
वर्जन::
गर्मी में आंखों में एलर्जी और सूखेपन की समस्या बढ़ गई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ओपीडी में रोजाना आंखों के 100 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से एलर्जी के रोजाना 35 मरीज पहुंच रहे हैं। आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोते रहें। धूप में निकले तो काले चश्मा लगाएं - डॉ. रजनीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल