{"_id":"6ae8e5dab274466459049987","slug":"all-sugar-mills-in-the-district-will-provide-mauli-sacred-thread-to-farmers-right-from-the-start-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-194573-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले की सभी शुगर मिलें शुरू से ही किसानों को देंगी मौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले की सभी शुगर मिलें शुरू से ही किसानों को देंगी मौली
विज्ञापन
-किसानों की समस्याओं पर प्रशासन-भाकियू वार्ता हुई, कई बिंदुओं पर सहमति बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित की उपस्थिति में अधिकारियों एवं भाकियू (टिकैत) पदाधिकारियों के बीच सोमवार को विकास भवन में विभिन्न समस्याओं पर वार्ता हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी किसान के घर पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाने जाएंगे। नगीना तहसील में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने, बिलाई चीनी मिल का बकाया भुगतान 25 नवंबर तक कराने, बजाज ग्रुप की अन्य मिलों का भुगतान 5 दिसंबर तक कराने, मौली प्रारंभ से ही किसानों को दिलाने की बात रखी। बताया कि डीसीओ ब्रजेश कुमार पटेल ने सभी शुगर मिलों से मौली शुरू से देने की घोषणा की। साथ ही, ड्राई सुख के नाम पर किसानों से कोई घटौती नहीं की जाएगी।
वार्ता में गुलदार की समस्या, धान क्रय केंद्र सुचारु रूप से चलाने और वन विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों पर भी चर्चा हुई। गढ़ी गांव के लिए चक्कर रोड से सड़क निर्माण शीघ्र शुरू कराने पर भी सहमति बनी। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान एवं मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि काफी बिंदुओं पर सहमति बन गई है। बैठक में प्रदेश महासचिव ठाकुर रामावतार सिंह, बाबूराम तोमर, कुलदीप सिंह, आशु चौधरी, मुनींद्र सिंह, डॉक्टर विजय चौधरी, राजेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, मोनू प्रधान, वीरेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।