फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All schools will have tablets, motivation app will be present: BSA

सभी स्कूलों में होंगे टेबलेट, प्रेरणा एप से लगेगी हाजिरी : बीएसए

Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
All schools will have tablets, motivation app will be present: BSA
सभी स्कूलों में होंगे टेबलेट, प्रेरणा एप से लगेगी हाजिरी : बीएसए
विज्ञापन

धामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद ने बताया कि नगर क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के जर्जर भवनों का जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। जिन विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा है, उनमें नियमों के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती होगी। नवंबर माह के अंत तक सभी स्कूलों को टेबलेट उपलब्ध हो जाएंगे। शिक्षकों को प्रेरणा एप के माध्यम से स्कूलों में होने वाले कायाकल्प से लेकर मिड डे मील और अन्य गतिविधियों को भेजना होगा।

बीएसए ने शनिवार को वार्ता में कहा कि नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में कार्य चल रहा है। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने का प्लान बन गया है। इसी माह के अंत तक विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय में टेबलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। टेबलेटों आने के बाद शिक्षकों की मजबूरी होगी कि वह अपनी उपस्थिति से लेकर कायाकल्प और स्कूलों में होने वाली गतिविधियों से प्रेरणा एप के माध्यम से जानकारी भेजेंगे। बीएसए ने बताया कि प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में छात्र अनुपात से अधिक संख्या में तैनात शिक्षकों को गैर ब्लाकों के ऐसे स्कूलों में समायोजित किया गया था। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने तो समायोजन लिस्ट के अनुसार संबंधित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है, लेकिन जूनियर के शिक्षकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर 14 और 15 नवंबर को ऐसे शिक्षकों की डीएम ने सुनवाई की है। डीएम के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed