फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All preparations for Corona vaccine completed in the district

जिले में कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
All preparations for Corona vaccine completed in the district
जिले में कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी तैयारियां पूरीं
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वैक्सीन को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सहित जिले में 16 कोल्ड चेन स्थापित की गई हैं। इससे पूर्व जिला स्तर से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर तीन कक्ष बनाये जाएंगे। करीब 48 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीका लगवाने वाले को इन तीनों से होकर गुजरना होगा। टीका लगाने के बाद संबंधित व्यक्ति लगभग आधे घंटे तक स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में रहेगा। शुरुआती दौर में जिले के करीब 14 हजार सरकारी और निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिले के हर नागरिक में कोरोना की वैक्सीन को लेकर काफी उत्सुकता है। कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए जिले में 16 कोल्ड चेन बनाई गई हैं। इनकी निगरानी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार कोरोना वैक्सीन जनवरी में कभी भी आ सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। बस अब केवल वैक्सीन आने की ही प्रतीक्षा है। वैक्सीन आने पर शुरुआत में अग्रिम पंक्ति के योद्धा लगभग 14 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों और अन्य विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष ऊपर की आयु वाले करीब पांच लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed