{"_id":"5fe63a218ebc3e3c87152194","slug":"all-borders-of-the-district-sealed-police-deployed-bijnor-news-mrt5174137106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सभी सीमाएं सील, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सभी सीमाएं सील, पुलिस तैनात
विज्ञापन
जिले की सभी सीमाएं सील, पुलिस तैनात
बिजनौर। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए शुक्रवार रात से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं। सभी रास्तों पर पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि कोई किसान दिल्ली की ओर न जा सके। प्रशासन को अंदेशा है कि जिले के किसान शनिवार को दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ जाम लगा सकते हैं।
दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी दिल्ली जा रहे किसानों को कई बार रोकने के इंतजाम किए है। शनिवार को दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली बार्डर पर जाम लगा सकते हैं। जिले के किसानों के भी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद हैं। प्रशासन इसे लेकर पहले ही चौकस हो गया है। शुक्रवार रात से ही जिले की सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं, ताकि कोई किसान दिल्ली कूच न कर सके। बैराज, नारनौर का पुल, रेहड़ जसपुर बार्डर, भागूवाला समेत सभी सीमाओं को सील कर दिया है। किसानों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने किसान दिल्ली जाने की योजना बना रहे है। किन किसान नेताओं के साथ वह दिल्ली जा रहे हैं। प्रशासन ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। सभी बार्डर पर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात रहेगी, जो किसानों के जत्थे को रोकेगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक जिले की सभी सीमाएं रात से सील कर दी गई हैं। इस दौरान किसी को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। सभी बार्डर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।