{"_id":"58c5807f4f1c1b812adc419b","slug":"alert-released-in-the-carbet-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट टाइगर रिजर्व में जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट टाइगर रिजर्व में जारी हुआ अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में होली पर सुरक्षा कारणों से कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अलर्ट घोषित कर पार्क प्रशासन ने रात्रि गश्त करने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि होली पर वनों में रविवार की रात सशस्त्र गश्त की तैयारी है। कालागढ़ व झिरना रेंज के इलाके सबसे अधिक संवेदनशील हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वनों में अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों को रविवार की रात में सभी चौकियों पर सतर्कता बरतने व गश्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। रिजर्व पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि होली पर वनों व वन्य जीवों को सुरक्षा की खास आवश्यकता होती है। अक्सर बावरिया जैसे गिरोह वनों की ओर रुख कर लेते हैं। ऐसे में वन विभाग को सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। इसलिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। कालागढ़ व झिरना रेंज पर, उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण, विशेष निगाह रखी जा रही है।