फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alert in the district on suspicion of conspiracy to derail trains

Bijnor News: ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश की आशंका पर जिले में अलर्ट

Sun, 22 Sep 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Alert in the district on suspicion of conspiracy to derail trains
- रेलवे ट्रैक के आसपास वाली पुलिस चौकियों को किया गया अलर्ट
विज्ञापन

- ट्रैक के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की कवायद
- राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और सिविल पुलिस तालमेल बनाकर करेगी काम
- रेलवे ट्रैक के पास बसे गांव के प्रमुख लोगों के जुटाए जा रहे नंबर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इसे आतंकी साजिश कहें या कुछ और, मगर प्रदेश भर में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की जा रही है। रेल पलटाने की साजिशों के बीच जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सिविल पुलिस रेलवे पुलिस के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार करने में लगी है। फिलहाल रेल ट्रैक के आसपास बसे गांव के प्रमुख लोगों के नंबर जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ रेलवे ट्रैक सीसीटीवी लगवाने की कवायद होने लगी है।

शनिवार को बिजनौर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के संबंध में तमाम जानकारियां जुटाने का काम किया। इसके साथ ही राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे गेटमैन और ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों के नंबर जुटाए। उक्त नंबरों को उच्च अधिकारियों को भेजा गया है, जिनका एक ग्रुप तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस अधिकारियों और रेलवे पुलिस के साथ बैठक की। जिसमें रेल की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि आठ सितंबर की रात 8:30 बजे प्रयागराज से भिवानी जा रही ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस के कानपुर जिले में रेलवे स्टेशन शिवराजपुर बिल्हौर के बीच दुर्घटना कारित करने के मकसद से ट्रैक पर भरा हुआ गैस सिलेंडर रखा गया, जोकि ट्रेन के इंजन से टकराया, परंतु कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर एलपीजी सिलेंडर के अलावा माचिस, पेट्रोल से भरी बोतल में बारूद भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद जांच टीम को एक धमकी भरा पत्र भी बरामद हुआ। पत्र में 15 सितंबर को रेलवे स्टेशन रूरा जनपद कानपुर देहात व पनकी जनपद कानपुर नगर के मध्य श्रम शक्ति एक्सप्रेस को डिरेल करने की बात लिखी गई। इसके साथ-साथ बिजनौर में भी दो दिन पहले रेलवे ट्रैक पर चेंज ओवर के बोल्ट खुले मिले थे। इन तमाम घटनाओं को लेकर शासन से ही अलर्ट जारी किया गया है।



वर्जन::::

रेलवे ट्रैक के आसपास सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। अधिकारियों के साथ मीटिंग कर ली गई है। पुलिस को अलर्ट किया गया है। ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से भी संपर्क करते हुए अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
..... अभिषेक झा, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed