फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alert in Corbett Tiger Reserve due to bird flu

बर्ड फ्लू को लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट

Thu, 07 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Alert in Corbett Tiger Reserve due to bird flu
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों व पक्षियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी के निर्देश गश्ती दलों को दिए गए हैं। वन विभाग ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बर्ड फ्लू के ख़तरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

देश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वनों में, नदियों के किनारे, पर्वतों की घाटियों में लगभग 650 प्रजातियों के पक्षी यहां पाए जाते हैं। बर्ड फ्लू को लेकर वन विभाग पक्षियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। रामगंगा नदी, कोसी नदी व स्थानीय/मौसमी नदियों के किनारे आदि क्षेत्रों में वन विभाग सुरक्षा के कदम उठा रहा है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती के अनुसार गश्ती दलों को निर्देश दिया गया है कि वनों में पक्षियों की निगरानी की जाए। घोंसलों आदि के आसपास निगाह रखी जाए। यदि कहीं भी किसी पक्षी के बीमार या मृत होने का पता चले तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed