{"_id":"575ef38e4f1c1bc54d11b923","slug":"alert-for-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचने को सात जिलों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचने को सात जिलों में अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से पहले अलर्ट।
- फोटो : demo pic
कालागढ़। रामगंगा बांध प्रशासन ने रामगंगा नदी के फ्लड जोन में बरसात से पूर्व ही बाढ़ से बचाव के लिए यूपी के सात जनपदों को अलर्ट कर दिया है। बांध के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार मानसून से पूर्व ही संभावित बाढ़ के खतरे से बचने को चेतावनी जारी की गई है।
बता दें कि रामगंगा बांध से जलस्तर निर्धारित क्षमता से अधिक हो जाने पर बिजनौर, मुरादाबाद, जेपीनगर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फरूर्खाबाद जनपदों में नदी के फलड जोन में बाढ़ की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बांध प्रशासन ने मानसून से पहले ही इन सात जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को बाढ़ से बचाव के जरूरी उपाय करने को चेताया है।
एक्सईएन ने बताया कि रामगंगा नदी का उद्गम हिमालय के शिवालिक पर्वत श्रंखला से जनपद चमोली में स्थित है। यह नदी अपने उद्गम स्थान से लगभग 158 किमी की यात्रा पूरी करने के बाद कालागढ़ के पास मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है। कालागढ़ में रामगंगा बांध से नदी में आने वाले समस्त पानी को रामगंगा जलाशय में संग्रहित कर लिया जाता है। सिंचाई, विद्युत उत्पादन हेतु नियमित मात्रा में बारिश के बाद जल की निकासी की जाती है।