फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akiyu merged with Bhakiyu

आकियू का भाकियू में विलय

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Akiyu merged with Bhakiyu
आकियू का भाकियू में विलय
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की शह एवं खर्चे पर उनके संगठन में तोड़फोड़ कर नया किसान संगठन बनाया गया है। यह नया संगठन किसानों का नहीं सरकार ने बनाया है। संगठन को छोड़कर जाने वालों के इतिहास पर दाग लग गया है। किसान और संगठन ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।
यह बात भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शनिवार को राजमिलन बैंक्वेट हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संगठन में लोग आते हैं और चले जाते हैं। निजी स्वार्थ को साधने के लिए कुछ लोग संगठन को छोड़कर सरकार के नए संगठन में शामिल हुए हैं। उनकी सोच व कार्यों को जनता भलीभांति जानती है। किसी के जाने पर भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि यहां आंदोलन और संगठन को जनता चलाती है। गलती हमारी है कि हम ने ऐसे लोगों को बहुत इज्जत और तव्वजो दी थी। 13 माह चले किसान आंदोलन का हवाला देते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि जब सब साथ रहे और अब संगठन में कांटे निकल रहे हैं। उस वक्त भी 28 व 29 जनवरी की रात को किसानों ने कई लाख संख्या में बार्डर पर पहुंचकर साबित कर दिया था कि यह किसानों का संगठन है। अब भी बड़े आंदोलन होंगे और जनता ही उन्हें चलाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह के आने पर संगठन को मिलेगा बल
आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने भारी संख्या में अपने संगठन का भाकियू में विलय करने की घोषणा की। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने उनका स्वागत किया और कहा कि राजेंद्र सिंह बहुत पुराने कार्यकर्ता है और उन्होंने चौधरी साहब के साथ भी काम किया और उनके साथ भी। उनके संगठन में वापसी पर संगठन मजबूत होगा। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम सब का एक परिवार के सदस्य है। सभी का उद्देश्य व मकसद भी एक ही है। राजेंद्र सिंह की घर वापसी हो गई है। जल्द ही इन लोगों को सम्मानित पद मिलेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed