Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने आज नगीना सुरक्षित सीट के सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज नजीबाबाद के हर्सवाड़ा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही जनसभा की तैयारी में जुटे थे। लोकसभा चुनाव के नगीना सुरक्षित सीट के सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से तीन बजे सभा स्थल पर पहुंचे।
जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी हार और सीटों के बारे में नहीं सोचा। जब लोग सीटों का आकलन करने लगे तो उन्होंने कहा, आपने कांग्रेस को इतनी सीटें दे दीं? मैंने कहा कि मुझे तो लानी ही पड़ेगी गठबंधन में और इसलिए मैंने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Addressing a public meeting in Bijnor, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "Samajwadi Party didn't think about its defeat and seats. When people started evaluating seats they said, you have given so many seats to Congress, I said I have to get into… pic.twitter.com/sZiZwTRHrk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 17, 2024
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम यूपी में सभी 80 सीटों पर बीजेपी को हराएंगे... वे 400 सीट जीतने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें खोने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग उन्हें 400 सीटों पर हराकर एक संदेश देंगे।
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह बुधवार को नगीना में अखिलेश यादव के साथ रहे। उन्होंने अखिलेश के साथ मंच साझा किया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा इस देश में संविधान खत्म करना चाहती है। आरक्षण खत्म करना चाहती है। चुनाव खत्म करना चाहती है।