फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Airgun fired at boy, shrapnel stuck in neck

Bijnor News: बालक पर चलाई एयरगन, गर्दन में फंसा छर्रा

Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Airgun fired at boy, shrapnel stuck in neck
- बाग में आम तोड़ने पहुंच गए थे बच्चे, रखवाले ने चला दी एयरगन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। बाग में आम तोड़ने गए बालक पर बाग के रखवाले ने एयरगन चला दी। एयरगन से निकला छर्रा बालक की गर्दन में जा धंसा। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव पुरैनी दुर्वेशपुर निवासी ओमप्रकाश कश्यप का 11 वर्षीय पुत्र यश कुमार मंगलवार को अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ गांव के एक बाग में चला गया। आरोप है कि बाग के रखवाले ने बच्चों को भगाने की मंशा से एयरगन चला दी। एयरगन से निकला छर्रा यश की गर्दन में जा धंसा। वह चिल्लाता हुआ घर की ओर दौड़ा। घर पहुंचने पर परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में ओमप्रकाश की पुत्री पूजा की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में रिहान निवासी गांव कासमपुर बिल्लौच थाना शिवालाकलां को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि सिर्फ सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed