{"_id":"6043c5b28ebc3e76995e4084","slug":"agriculture-law-cherishes-zamindari-tradition-praveen-deshwal-bijnor-news-mrt528690446","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून जमींदारी परंपरा के पोषक: प्रवीण देशवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून जमींदारी परंपरा के पोषक: प्रवीण देशवाल
विज्ञापन

चांदपुर। रालोद द्वारा आयोजित किसान पंचायत में रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि तीनों कृषि कानून जमींदारी परंपरा को पुन: लागू करने का काम करेंगे।
गांव हीमपुर बुजुर्ग में रालोद की किसान पंचायत में रालोद रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने किसान व मजदूरों को केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं तीनों कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर कृषि सम्बंधी तीनों कानून लागू होते हैं तो यह जमींदारी परंपरा को पुन: लागू करने का काम करेंगे और किसान अपने ही खेतों में बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा।
मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों द्वारा कृषि कानून के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि किसान पंचायतों द्वारा किसानों की आवाज को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहिद अंसारी की अध्यक्षता व मुफीज आलम व रुहेलखंड क्षेत्र महामंत्री वीरेंद्र सिंह के संचालन में किसान पंचायत में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मनवीर चिकारा, पूर्व विधायक मोहम्मद असफ़ाक खां, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन मंडावर नगरपालिका अली अदनान, राजवीर सिंह सैनी, महेंद्र सिंह कश्यप, हुकुम सिंह जाटव, पुनीत लाम्बा, मयंक चौधरी, रावेंद्र सिंह, नरेश कुमार, योगेंद्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।