{"_id":"579f96cf4f1c1bda762b9a1b","slug":"agriculture-land-registered-in-the-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी की जमीन खेती में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी की जमीन खेती में दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र को कैंसिल कर खेती में दर्ज करने के बाद जारी फर्द।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व विशाल सिंह के आदेश पर धामपुर में नहटौर मार्ग पर ग्रीन बेल्ट में शामिल हरेभरे बाग को कटवाकर आबादी क्षेत्र में दर्ज की गई जमीन को निरस्त कर खेती क्षेत्र में दर्ज कर लिया गया है।
एसडीएम बाईपास तिराहे पर सैकड़ों बीघा में हराभरा आम का बाग था। विनियमित क्षेत्र के मानकों के अनुरूप यह बाग ग्रीन बेल्ट में आता है। इस बाग को संबंधित लोगों ने कटवाकर आबादी क्षेत्र में दर्ज करा लिया था। इस मामले की शिकायत युवा शिवसेना के जिला प्रमुख आरके आर्य ने अफसरों से की। इस पर एडीएम के आदेश पर तहसील के अधिकारियों ने इस जमीन को आबादी क्षेत्र से निरस्त कर दो-तीन पहले खेती क्षेत्र में दर्ज करा दी। आर्य का आरोप है कि एडीएम के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य रुक नहीं रहा है। एडीएम विशाल सिंह का कहना है कि यह मामला फिर से उनके संज्ञान में लाया गया है।
नहटौर नगर के भीतर भी एक ऐसी ही कॉलोनी कट रही है, जिसे रुकवा दिया गया है। धामपुर में इस जमीन के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पता किया जा रहा है कि यह जमीन कैसे आबादी क्षेत्र में घोषित हुई और फिर उसे कैँसल कर खेती के क्षेत्र में दर्ज किया गया है। अब जब यह जमीन खेती में दर्ज है तो उस जमीन पर निर्माण कार्य कैसे हो रहा है। उन्होंने सब रजिस्ट्रार धामपुर को भी निर्देश दिए है कि वह संबंधित जमीन की आवास के रूप में क्रय विक्रय न होने दें। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।