फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agreement reached on setting up transmission tower

Bijnor News: ट्रांसमिशन टावर स्थापित करने पर सहमति बनी

Wed, 07 Feb 2024 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached on setting up transmission tower
किरतपुर। नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से खेत में ट्रांसमिशन टावर स्थापित किए जाने के मामले में एडवोकेट एसोसिएशन एवं तहसील प्रशासन के बीच वार्ता हुई। इसमें मुआवजा देने और दो दिन बाद ट्रांसमिशन टावर स्थापित करने पर सहमति बनीं
विज्ञापन

बुधवार को नेशनल हाईवे अथारिटी के सर्वे मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा व तहसील प्रशासन नजीबाबाद से नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार चाहल, लेखपाल व कानूनगो के साथ विद्युत ट्रांसमिशन टावर स्थापित करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसका खेत स्वामी ने विरोध किया। खेत स्वामी सुनील एडवोकेट ने जिला बार एसोसिएशन को अवगत कराया। जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एसके बबली किरतपुर पहुंचे। सूचना पर एसडीएम राजबहादुर व सीओ अनिल चौधरी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रांगण में नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों, तहसील प्रशासन एवं जिला बार एसोसिएशन के मध्य वार्ता हुई। वार्ता में खेत स्वामी सुनील एडवोकेट ने मुआवजा कमर्शियल रेट पर देने की बात रखी। एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा सर्वे रिपोर्ट भेज दी जाएगी, कमर्शियल रेट के लिए एसएलआर में वाद दायर कर दें। इस पर खेत स्वामी और बार एसोसिएशन के बीच सहमति बनी और नेशनल हाईवे अथारिटी को दो दिनों का समय दिया गया। दो दिन बाद नेशनल हाईवे अथारिटी ट्रांसमिशन टावर स्थापित कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में जिला बार के जिलाध्यक्ष एसके बबली, किरतपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि मेहरा, सीओ अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार चाहल एवं सर्वे मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed