फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agreed, but the settlement was over

सहमति बनी, पर समझौता टला

Fri, 14 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Agreed, but the settlement was over
थाने में लाउडस्पीकर विवाद में प्रशासन से बात करते राजीव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी में शिव मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने के विवाद में दोनों पक्षों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहमति बनने के बाद भी अंतिम समझौता नहीं हो पाया। वार्ता में उपस्थित हिंदू व मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधियों ने फैसले पर सहमति से हस्ताक्षर किए, लेकिन मुख्य मुद्दई मंदिर समिति के अध्यक्ष दयाराम और उनके साथियों के हस्ताक्षर नहीं हो सके।
विज्ञापन


एसडीएम वीके सिंह, सीओ नगीना अशोक कुमार, थानाध्यक्ष आरके सिंह की उपस्थिति में थाना परिसर में दिनभर समझौता वार्ता चली। मंदिर समिति के प्रभारी डॉ. दयाराम सैनी क्षेत्र से बाहर थे। वार्ता में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने बात रखी। 
विज्ञापन


एसडीएम वीके  सिंह ने बताया कि डॉ. दयाराम सैनी के क्षेत्र से बाहर होने की स्थिति में कई मुद्दों पर दोनों पक्षों ने सशर्त सहमति जताई है। इसमें शिव मंदिर के गुंबद पर तत्काल लाउडस्पीकर लगाने, उसका उपयोग शिवरात्रि, जन्माष्टमी एवं नवरात्र पर्व पर करने, अजान व नमाज का ध्यान रखने पर सहमति बनी। मंदिर में पांच फिट की ऊंचाई पर डेक आदि ध्वनि विस्तारक यंत्र से 15-20 मिनट सुबह व शाम को आरती करने पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर थाने में हुए समझौते में ईद के बाद दोनों पक्षों के पांच-पांच प्रतिनिधियों की बैठक कर अन्य निर्णय लेने पर सहमति बनी। हिंदू पक्ष की ओर से समझौते पर कृष्ण कुमार, राजीव अग्रवाल, शिवध्यान, महेंद्र सिह, कुंवर गिरिराज, मुस्लिम पक्ष की ओर से मो. रफी, मो. फहीम, मो. अनवार, मो. शमशाद ने हस्ताक्षर किए। समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो सका है। हिंदू पक्ष की ओर से डॉ. दयाराम सैनी एवं साथियों के हस्ताक्षर कराने पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों को फिलहाल उनके क्षेत्र से फिलहाल बाहर होने की बात पता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed