फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Again 21 police stations of the district remained at number one, first rank retained

Bijnor: पुलिस ने शिकायतों का शत-प्रतिशत किया निस्तारण, फिर नंबर एक पर रहे जिले के 21 थाने, पहली रैंक बरकरार

Tue, 05 Sep 2023 04:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 04:25 PM IST
सार

जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में जिले के 21 थानों ने प्रदेश में पहला स्थान बनाया है, जबकि जिले के इन थानों को जुलाई माह में भी पहली रैंक हासिल हुई थी। जिस पर थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Again 21 police stations of the district remained at number one, first rank retained
एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : Amar Ujala baghpat

विस्तार

जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में बिजनौर जिले के 21 थानों ने प्रदेश में पहला स्थान बनाया है, जबकि जिले के इन थानों को जुलाई माह में भी पहली रैंक हासिल हुई थी। जिस पर थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में स्थित 1400 थानों की अगस्त की रैकिंग जारी की गई। रैंक के आंकड़े जारी हुए तो जिले के थानों का प्रदर्शन बेहद शानदार साबित हुआ। जिले के 21 थानों को सौ में सौ नंबर मिले हैं। इसी आधार पर इन्हें पहली रैंक से नवाजा गया है। 

विज्ञापन

उधर एसपी नीरज कुमार जादौन, आईजीआरएस के नोडल अफसर एवं एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रदेश में अव्वल रहने वाले थानों के प्रभारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि अगस्त में जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों को निपटाने में प्रदेश में इन थानों ने पहला स्थान पाया है। जुलाई के महीने में भी जिले के थानों को पहली रैंक हासिल हुई थी।

पोर्टल पर थाना पुलिस ने शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। इसी के चलते प्रदेश भर में प्रथम स्थान मिला है। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि लगातार कई महीने से जिले के थानों को पहली रैंक हासिल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed