फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afzalgarh won the final by defeating the Kalluwala team

क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अफजलगढ़ ने कल्लूवाला को हराकर जीता

Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Afzalgarh won the final by defeating the Kalluwala team
अफजलगढ़ ने कल्लूवाला टीम को हराकर जीता फाइनल
विज्ञापन

हरेवली। हरेवली में सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच अफजलगढ़ ने कल्लूवाला को हराकर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।

हरेवली निवासी वसीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि तीन दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच शनिवार को अफजलगढ़ व कल्लूवाला की टीमों के बीच खेला गया। अफजलगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। जवाब में कल्लूवाला टीम मात्र 86 रन बनाकर ही सिमट गई। अफजलगढ़ टीम के कप्तान नेकलस व कल्यूवाला टीम के कप्तान अशोक रहे। कल्लूवाला के ओपनर बल्लेबाज कवि ने पहला छक्का जड़कर पुरस्कार पाया। मैच के एंपायर डॉ. जुल्फिकार व सरफराज रहे। जिला पंचायत सदस्य कपिल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट हरेवली, खिजरपुर, शहजादपुर, नूरपुर छिपरी, धामपुर, अफजलगढ़, कल्लूवाला की टीम शामिल रही। इस अवसर पर रामपाल सिंह, अजयराम सिंह, शीशराम सिंह, सुरेश सिंह, उदयराज सिंह, विजय सिंह, अजमुद्दीन, सरफराज, शानू, सोनू, वसीम सिद्दिकी, आदिल, शानू, सरफराज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed