फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afzalgarh Municipality

बेखौफ जलाया जा रहा कूड़ा, धुआं बना मुसीबत

Thu, 21 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Afzalgarh Municipality
अफजलगढ़ में कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी आग से उठता जहरीला धुंआ। - फोटो : DHAMPUR
बेखौफ जलाया जा रहा कूड़ा, धुआं बना मुसीबत
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर में बेखौफ होकर कूड़े को जलाया जा रहा है। इससे उठने वाला धुआं लोगों की मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शहजाद आलम, जाकिर, शमशाद, लाजिक, मितान सिंह, गजेंद्र सिंह, विकास कुमार गौरव कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों को खेतों में पराली को जलाने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, अफजलगढ़ में पालिका प्रशासन डीएम की सख्ती के बाद भी सबक लेने का प्रयास नहीं कर रहा है। यहां कूड़ा निस्तारण केंद्र पर आग लगी होने से जहरीला धुआं उठा रहा है। इस धुएं से राहगीर, स्कूली बच्चे परेशान हैं। इस मामले में एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कूड़े से जहरीला धुआं उठ रहा है तो पालिका के ईओ को गंभीरता से लेकर उसका निदान करना चाहिए। ऐसा न किए जाने पर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित होगी। पालिका के ईओ कौशल कुमार का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र पर लगी आग को बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed