{"_id":"5ee902658ebc3e42f75bc708","slug":"after-three-months-the-dead-body-removed-from-the-tomb-sent-to-the-post-mortem-bijnor-news-mrt4867499183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
तीन माह बाद कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा
मंडावर। हत्या की आशंका के चलते परिजनों की मांग पर एक युवक के शव को करीब तीन माह बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने डीएम को पत्र लिखकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
कस्बे के मोहल्ला संभा बाजार निवासी सरफराज (22) पुत्र तहजीब बेग की 15 मार्च को घर की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। कुछ दिनों बाद परिजनों को सरफराज की हत्या किए जाने का शक हुआ। परिजनों ने डीएम रमाकांत पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। मंगलवार को डीएम के आदेश पर सरफराज के शव को सदर एसडीएम ब्रजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेद्र सिंह, मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।