फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the uproar in Sambhal, there was alert throughout the district regarding Friday prayers.

Bijnor News: संभल में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर जिले भर में रहा अलर्ट

Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
After the uproar in Sambhal, there was alert throughout the district regarding Friday prayers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बवाल की आग में संभल झुलस चुका है। हिंसा की आंच आस पास तक नहीं पहुंच पाए, इसके लिए जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आस पास पुलिस फोर्स तैनात रहा। ड्रोन उड़ाकर भी इलाकों की छानबीन की गई।

शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता रखने के लिए मुस्तैद रही। बिजनौर शहर की जामा मस्जिद और आस पास के संवेदनशील इलाकों में एसपी अभिषेक झा और एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने भ्रमण किया। उन्होंने मुस्तैद पुलिस फोर्स को जरुरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल भी मौके पर डटे रहे। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज ने चांदपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके साथ ही संवदेनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाया गया। बता दें कि संभल में बवाल के बाद से ही पुलिस सतर्कता बरती रही है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed