फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the declaration of the result, there was a scuffle between the two sides.

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव

Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the declaration of the result, there was a scuffle between the two sides.
कासमपुर गढ़ी में कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
परिणाम की घोषणा के बाद दोनों गुटों में नोकझोंक
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)। एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुर गढ़ी की प्रबंध समिति का चुनाव भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ। नतीजे आने के बाद दोनों गुटों में नोकझोंक हुई और हंगामा भी हुआ। प्रबंधक पद पर मेघनाथ सिंह ने भतीजे राहुल प्रताप सिंह को आठ वोटों से हरा दिया। मेघनाथ सिंह को 159 वोट मिले जबकि भतीजे राहुल प्रताप सिंह को 151 मत मिले।
अध्यक्ष पद पर विपक्ष के संजीव कुमार गहलोत विजय रहे। उन्हें 163 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मदनपाल सिंह 137 वोट मिले। परिणाम घोषणा के बाद हिंदू रक्षा सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह व विजयी प्रबंधक के पुत्र अमित कुमार से खूब नोकझोंक हुई। काफी देहर तक हंगामा होता रहा। विपक्ष के राहुल प्रताप सिंह ने दोबारा काउंटिंग की मांग की। मेघनाथ सिंह को ही विजय घोषित किया गया। पीठासीन अधिकारी विनीत कुमार त्यागी दक्ष इंटर कॉलेज शेरकोट और पर्यवेक्षक नितिन चौहान राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ़ ने सुबह आठ बजे से मतदान शुरू करा दिया था। निर्धारित समय तीन बजे तक 322 वोटो में 315 वोट पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि 22 वर्ष से प्रबंधक पद काबिज मेघनाथ सिंह ग्रुप का दबदबा रहा है। उपाध्यक्ष पद पर विजयपाल सिंह को 153 मत लेकर विजय रहे उनके प्रतिद्वंद्वी धर्मपाल सिंह 138 मत मिले। उपप्रबंधक पद पर वीरेंद्र सिंह को 144 मत के साथ विजयी रहे, जबकि कृष्ण कुमार को 137 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हरपाल सिंह 161 मत पाकर विजय रहे, जबकि जगदीश सिंह को 133मत मिले। सात विजयी सदस्यों में ओमप्रकाश सिंह को 148 मत, अजीत सिंह 155 मत, धनश्याम सिंह को 152 मत, बेगराज सिंह को 148 मत, नरेंद्र सिंह को 145 मत, चन्द्रपाल सिंह को 139 मत मिले। जबकि गोविंद सिंह व कुलदीप सिंह को 135-135 बराबर मत मिले। बाद में पर्ची निकालकर गोविंद सिंह को विजयी घोषित किया गया। चुनाव सम्पन्न कराने में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसआई ओमवीर सिंह व अनोखेलाल नितिन कुमार यादव आदि का शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग रहा। ।

कासमपुर गढ़ी में कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना के दौरान तैनात पुलिस।

कासमपुर गढ़ी में कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना के दौरान तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR

कासमपुर गढ़ी में कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना के बाद हंगामा कर रहे व्यक्ति को रोकती पुलि

कासमपुर गढ़ी में कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना के बाद हंगामा कर रहे व्यक्ति को रोकती पुलि- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed