फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the collision between the bus and the tanker, the cars and bikes coming behind also collided.

Bijnor News: बस और टैंकर की भिड़ंत के बाद पीछे आ रही कार-बाइक भी टकराईं

Sun, 09 Apr 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
After the collision between the bus and the tanker, the cars and bikes coming behind also collided.
हादसे के बाद घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड
धामपुर। बस व टैंकर की भिड़ंत और बाइक सवार की मौत होने के बाद पीछे आ रही एक कार और एक बाइक भी बस से टकरा गई। हाईवे किनारे खड़ी कार भी इनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और टैंकर चालक कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बस चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। वाहनों की तेज रफ्तार और टैंकर चालक का नशे में होना हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देहरादून डिपों की बस मुरादाबाद से देहरादून जा रही थी और टैंकर अंबाला से छत्तीसगढ़ एथनॉल लेकर जा रहा था। दोनों वाहन तेज रफ्तार पर थे और बाइक सवार शिक्षक भी तेज गति पर थे। इस दौरान बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस सामने से आ रहे टैंकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। चपेट में आकर बाइक पर सवार जिला शामली के फुगाना थाने के गांव काबडौत निवासी सौरभ (38) की मौत हो गई। वह मुरादाबाद के भगतपुर के कंपोजिट स्कूल में शिक्षक थे।
विज्ञापन


देहरादून डिपो की बस के पीछे से घुसे कार सवार मुरादाबाद के दीनदयाल नगर निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी संगीता, दामाद सिद्धार्थ और दो बेटियों के साथ हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार भी बस से टकरा गई। कार सवार लोग भी घायल हो गए। स्योहारा थाने के गांव मेवाजट निवासी शिवम कुमार ने बताया कि उनके भाई रविराज, अपनी पत्नी लक्ष्मी , दो पुत्रियों रितिक और रिया को बाइक से लेकर नजीबाबाद सुसराल जा रहे थे। उनको भी चोट आई हैं। बस सवार यात्री भी घायल हुए हैं। डाक्टरों ने उपचार के साथ बिजनौर के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस के चालक और परिचालक का पता नहीं लग सका है। पुलिस नगर के प्राइवेट अस्पतालों में चालक , परिचालक और बस में सवार चोटिल यात्रियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


शराब न पी होती, तो शायद हादसा न होता
टैंकर चालक कुलवीर को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। टैंकर चालक कुलवीर ने बताया कि वह धामपुर थाने के गांव मिलक मुकीमपुर का निवासी है। वह टैंकर से अंबाला से एथनॉल लेकर छह अप्रैल की सवेरे छत्तीसगढ़ के लिए चला था। वह धामपुर में सात अप्रैल को अपने घर मिलक मुकीमपुर पहुंचा। वहां पर उसने खाना खाया और आराम किया। चालक ने एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल को बताया कि उसने शनिवार को अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पी और फिर शराब पीने के बाद टैंकर को लेकर चल दिया। बताया कि यदि उसने शराब न पी होती तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed